परमेश्वर के वचन हैं कभी न बदलने वाले सत्य
Christian Song Lyrics
परमेश्वर के वचन सदा अपरिवर्तनीय
सत्य है। वह मनुष्य के लिए जीवन की
आपूर्ति
और मानव जाति के लिए एकमात्र मार्गदर्शक
है। परमेश्वर के वचनों का मूल्य और अर्थ
इससे निर्धारित नहीं होता कि क्या उन्हें
मानव जाति अनुमोदित करती या स्वीकारती है।
बल्कि स्वयं वचनों के सार से
निर्धारित
होता
है।
यहां तक कि इस पृथ्वी पर एक भी व्यक्ति
परमेश्वर के वचन ना स्वीकार पाए तो भी
उसके वचनों के मूल्य और मानव जाति के लिए
उनके
उपकार का आकलन करना किसी भी मनुष्य के लिए
असंभव है।
परमेश्वर के वचनों के खिलाफ विद्रोह करने
वाले
उनका खंडन करने वाले या उनका पूरी तरह से
तिरस्कार करने वाले बहुत से लोगों से
सामना होने पर उसका रवैया केवल यह रहता
है।
समय और तथ्यों को परमेश्वर की गवाही देने
दो
और यह साबित करने दो कि उसके वचन
सत्य
मार्ग और जीवन है।
उन्हें यह साबित करने दो कि जो कुछ
परमेश्वर ने कहा है वह सब सही है। और वह
ऐसा है जो मनुष्य के पास होना चाहिए
और इतना ही नहीं जो मनुष्य को स्वीकार
करना चाहिए।
Audio / Video